देश की खबरें | शिरोमणि अकाली दल ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार को केंद्र सरकार से ईंधन के दामों में तत्काल कमी करने की अपील की और कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से देश की अर्थव्यवस्था पर बेहद बुरा प्रभाव पड़ सकता है, जो अभी कोरोना वायरस महामारी से उपजे संकट से उबरने में लगी है।

चंडीगढ़, 20 फरवरी शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार को केंद्र सरकार से ईंधन के दामों में तत्काल कमी करने की अपील की और कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से देश की अर्थव्यवस्था पर बेहद बुरा प्रभाव पड़ सकता है, जो अभी कोरोना वायरस महामारी से उपजे संकट से उबरने में लगी है।

अकाली दल ने पंजाब की कांग्रेस नीत सरकार से भी पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कमी करके जनता को राहत देने की मांग की।

अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस साल कई बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 63 डॉलर प्रति बैरल तक नीचे आने के बावजूद ईंधन की कीमतों में खासी वृद्धि की गई।

चीमा ने जोर दिया कि हालात ऐसे बन गए हैं कि उच्चतम स्तर से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है।

शिअद नेता ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं के दाम पहले ही काफी बढ़ चुके हैं और आने वाले दिनों में हालात बदतर हो सकते हैं।

वर्तमान में पंजाब में पेट्रोल 91.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.60 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\