देश की खबरें | शिंदे का उद्धव पर निशाना : वह गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को शिवसेना(उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन पर 2019 में अपने सहयोगी देवेंद्र फडणवीस को धोखा देने का आरोप लगाया।
मुंबई, 18 जुलाई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को शिवसेना(उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन पर 2019 में अपने सहयोगी देवेंद्र फडणवीस को धोखा देने का आरोप लगाया।
महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष द्वारा पिछले सप्ताह लाए गए एक प्रस्ताव का जवाब देते हुए शिंदे ने ठाकरे का नाम लिए बिना कहा कि 2019 के विधानसभा चुनावों में अविभाजित शिवसेना और भाजपा के गठबंधन द्वारा बहुमत बरकरार रखने के बाद फडणवीस ने ‘‘40-50 कॉल’’ किए।
शिंदे ने कहा, ‘‘लेकिन भाजपा नेता के फोन कॉल पर (ठाकरे की ओर से) कोई जवाब नहीं मिला।’’
शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से गठबंधन तोड़ने के बाद ठाकरे द्वारा कांग्रेस से हाथ मिलाने की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘महाराष्ट्र ने कभी गिरगिट को इतनी तेजी से रंग बदलते नहीं देखा। वह उन लोगों के साथ चले गए, जिन्हें वह कभी कमतर समझते थे।’’
शिंदे ने कहा कि उनके (शिंदे के) आग्रह पर फडणवीस 2017 में मुंबई के महापौर का पद शिवसेना को सौंपने पर सहमत हुए, जब नगर निकाय चुनावों में शिवसेना ने 84 सीटें और भाजपा ने 82 सीटें जीती थीं।
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उन्होंने (ठाकरे ने) 2019 में फडणवीस को (गठबंधन से बाहर निकलकर)धोखा दिया।’’
शिंदे ने यह भी दावा किया कि जब वह और उनके साथी विधायक ठाकरे के खिलाफ बगावत करने के बाद 2022 में गुवाहाटी में डेरा डाले हुए थे, तब ठाकरे ने सुलह के लिए उनसे संपर्क किया और साथ ही दिल्ली में भाजपा नेतृत्व से कहा कि वह विद्रोही समूह का समर्थन न करें।
शिंदे द्वारा ठाकरे पर 2019 में फडणवीस और भाजपा को ‘धोखा’ देने की याद दिलाना शिवसेना(उबाठा) प्रमुख द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मुलाकात के एक दिन बाद आया है। एक दिन पहले, फडणवीस ने सदन में एक व्यंग्यात्मक टिप्पणी में ठाकरे को सत्ता पक्ष में आने के लिए कहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

