Shivsankalp Abhiyan: CM एकनाथ शिंदे ने लोकसभा चुनाव के लिए 'शिवसंकल्प अभियान' की घोषणा की; 6 जनवरी से दौरा करेंगे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा करके शिवसेना के लोकसभा चुनाव अभियान को गति दे दी कि वह 'शिवसंकल्प अभियान' के तहत राज्य के 48 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे.
मुंबई, 29 दिसंबर : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा करके शिवसेना के लोकसभा चुनाव अभियान को गति दे दी कि वह 'शिवसंकल्प अभियान' के तहत राज्य के 48 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे.
शिंदे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुट जाने को कहा. लोकसभा चुनाव 2024 की पहली छमाही में होने हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को सत्तारूढ़ गठबंधन या 'महायुति' के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने का निर्देश दिया. यह भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir: आज होगा रामलला की मूर्ति का चयन, अद्भुत, अकल्पनीय और सर्वश्रेष्ठ होगी प्रतिमा
इस गठबंधन में शिवसेना के अलावा भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) भी शामिल है. शिवसेना ने कहा, ‘‘शिवसंकल्प अभियान छह जनवरी से यवतमाल-वाशिम निर्वाचन क्षेत्र से शुरू होगा. अगले महीने शिंदे राज्य के 15 और निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2023 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

