देश की खबरें | राममंदिर पर प्रियंका के बयान को शेखावत ने ऐतिहासिक यू-टर्न बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को यह कहते हुए कांग्रेस पर प्रहार किया कि जिस पार्टी ने भगवान राम के अस्तित्व से ही इनकार किया, वह अब इस मुद्दे पर पलटी मारकर उनका गुणगान कर रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार अगस्त केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को यह कहते हुए कांग्रेस पर प्रहार किया कि जिस पार्टी ने भगवान राम के अस्तित्व से ही इनकार किया, वह अब इस मुद्दे पर पलटी मारकर उनका गुणगान कर रही है।

उनका बयान तब आया है जब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि भगवान राम सभी के हैं और वह आशा करती हैं कि अयोध्या में मंदिर का भमि पूजन अनुष्ठान राष्ट्रीय एकता का समारोह हो जाए।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhoomi Pujan: अयोध्या में आज पीएम मोदी करेंगे राम मंदिर का भूमि पूजन, ऐसा होगा अयोध्या दौरे का पूरा कार्यक्रम.

शेखावत ने कहा, ‘‘ भगवान राम पर कांग्रेस का बयान एक ऐतिहासिक पलटी है। कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व से इनकार करते हुए (उच्चतम न्यायालय में) हलफनामा दिया था। यह उनकी लीला ही है कि उनके अस्तित्व को ही इनकार करने वाले इस राजनीतिक दल की महासचिव अब उनका गुणगान कर रही हैं।’’

भाजपा नेता 2007 में तत्कालीन संप्रग सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय में दिये गये उस हलफनामे का जिक्र कर रहे थे जिसमें कहा गया था कि भगवान राम के अस्तिव का कोई ऐतिहासिक सबूत नहीं है।

यह भी पढ़े | टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्राशेखरन ने कहा- कोविड-19 के बाद की दुनिया में जुगाड़ से नहीं चलेगा काम, नये सिरे से सोचने की जरूरत.

मंत्री ने कहा कि राममंदिर का मुद्दा करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है।

कांग्रेस विधायकों की कथित खरीद-बिक्री के मामले में राजस्थान सरकार द्वारा राजद्रोह का मामला वापस लिये जाने पर शेखावत ने कहा कि यह राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा ऐसे आरोपों में एक कैबिनेट मंत्री पर मामला दर्ज करने की राजनीतिक साजिश भर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\