देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में शीतलहर, आदमपुर में तापमान एक डिग्री सेल्सियस पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में ठंड तथा शीतलहर का प्रकोप जारी है और बृहस्पतिवार को आदमपुर में तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चंडीगढ़, 28 जनवरी पंजाब और हरियाणा में ठंड तथा शीतलहर का प्रकोप जारी है और बृहस्पतिवार को आदमपुर में तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री नीचे रहा।
पंजाब में आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके साथ ही बठिंडा में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 2.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 2.6 डिग्री सेल्सियस तथा हलवाड़ा में 2.4 सेल्सियस रहा।
दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके साथ ही नारनौल में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस, और करनाल में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के सिरसा, रोहतक, भिवानी और अंबाला में भी ठंड का प्रकोप जारी है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दोनों राज्यों में सुबह कोहरे के कारण दृश्यता में कमी रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2021 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

