जरुरी जानकारी | अडाणी समूह की सभी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में तेजी, अडाणी एंटरप्राइजेज 17 प्रतिशत चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। इससे पहले समूह ने अपनी चार सूचीबद्ध कंपनियों की कुछ हिस्सेदारी अमेरिकी संपत्ति प्रबंधन कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स को 15,446 करोड़ रुपये में बेच दी थी।

नयी दिल्ली, तीन मार्च अडाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। इससे पहले समूह ने अपनी चार सूचीबद्ध कंपनियों की कुछ हिस्सेदारी अमेरिकी संपत्ति प्रबंधन कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स को 15,446 करोड़ रुपये में बेच दी थी।

अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर बीएसई पर 16.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,879.35 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। दिन के कारोबार के दौरान यह 18.56 प्रतिशत के उछाल के साथ 1,905 रुपये प्रति शेयर तक भी पहुंच गए।

तीन कारोबारी सत्रों में समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में 1.42 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।

वहीं, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 9.81 प्रतिशत, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी ग्रीन एनर्जी और अडाणी टोटल गैस के शेयरों में पांच-पांच प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। अडाणी पावर के शेयर में 4.99 प्रतिशत बढ़त हुई।

अडाणी विल्मर के शेयर 4.99 प्रतिशत, एनडीटीवी के शेयर में 4.98 प्रतिशत बढ़त और एसीसी के शेयर में 5.11 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर सुबह के कारोबार में अपने उच्च स्तर पर पहुंच गये।

शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 899.62 अंक या 1.53 प्रतिशत बढ़कर 59,808.97 पर पहुंच गया।

अडाणी समूह ने अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड, अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड और अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में अल्पांश हिस्सेदारी अमेरिकी कंपनी को बेचे हैं।

इससे पहले बृहस्पतिवार को अडाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर कारोबार के अंत में बढ़त के साथ बंद हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\