देश की खबरें | शाह ने केजरीवाल के दावे पर कहा :कोविड देखभाल केंद्र पर तीन दिन पहले निर्णय लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवाार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस दावे का विरोध किया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के लिए नया अस्पताल बनाया जा रहा है। शाह ने कहा कि दस हजार बिस्तरों वाले केंद्र को 26 जून तक संचालित करने का निर्णय तीन दिन पहले लिया गया था।

नयी दिल्ली, 23 जून केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवाार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस दावे का विरोध किया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के लिए नया अस्पताल बनाया जा रहा है। शाह ने कहा कि दस हजार बिस्तरों वाले केंद्र को 26 जून तक संचालित करने का निर्णय तीन दिन पहले लिया गया था।

शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि कोविड-19 के रोगियों के लिए एक हजार बिस्तर का पूर्ण अस्पताल बनाया जा रहा है जिसमें 250 आईसीयू बिस्तर होंगे। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल अगले दस दिनों में तैयार हो जाएगा और सशस्त्र बल इसे संचालित करेंगे।

यह भी पढ़े | Coronil: पतंजलि के दावे पर आयुष मंत्रालय ने लिया संज्ञान, दिव्य ‘कोरोनिल’ दवा के विज्ञापन पर लगाई रोक.

उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल जी, तीन दिन पहले हमारी बैठक में इस पर निर्णय किया जा चुका है और गृह मंत्रालय ने दिल्ली के राधा स्वामी सत्संग में दस हजार बिस्तर वाले कोविड देखभाल केंद्र को संचालित करने का काम आईटीबीपी को सौंप दिया है। काम तेजी से जारी है और केंद्र का बड़ा हिस्सा 26 जून तक शुरू हो जाएगा।’’

केजरीवाल ने शाह को पत्र लिखकर दस हजार बिस्तर वाले केंद्र का निरीक्षण करने और आईटीबीपी तथा सेना के चिकित्सकों और नर्सों को केंद्र में तैनात करने का आग्रह किया था, जिसके बाद शाह ने दावे का विरोध किया।

यह भी पढ़े | Earthquake in Akola: महाराष्ट्र के अकोला में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3 दर्ज- जानमाल का नुकसान नहीं.

शाह ने कहा, ‘‘मैं दिल्ली के लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि कोविड रोगियों के लिए एक हजार बिस्तर वाला अस्पताल बनाया जा रहा है जिसमें 250 आईसीयू बिस्तर होंगे। डीआरडीओ और टाटा ट्रस्ट अस्पताल का निर्माण कर रहे हैं। सशस्त्र बल यहां तैनात होंगे। यह कोविड देखभाल केंद्र अगले दस दिनों में तैयार हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को निर्देश दिया गया है कि वे दिल्ली में रेलवे के कोच में भर्ती कोविड-19 रोगियों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करें और उनकी देखभाल करें।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 रोगियों की देखभाल के लिए दिल्ली सरकार के आग्रह पर आठ हजार अतिरिक्त बिस्तर पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\