देश की खबरें | शाहरुख ने 'जवान' से विजय सेतुपति का पोस्टर जारी किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोमवार को अपनी आगामी फिल्म 'जवान' का एक पोस्टर जारी किया जिसमें सह-अभिनेता विजय सेतुपति दिखाई दे रहे हैं।
मुंबई, 24 जुलाई सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोमवार को अपनी आगामी फिल्म 'जवान' का एक पोस्टर जारी किया जिसमें सह-अभिनेता विजय सेतुपति दिखाई दे रहे हैं।
खान और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए पोस्टर में सेतुपति के चरित्र को 'मौत का सौदागर' बताया गया है।
खान ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘उसे कोई रोक नहीं पा रहा है या रोक पा रहा है? देखिए।’’
'96', 'कधलुम कदंधु पोगम', 'विक्रम वेधा' और 'सुपर डीलक्स' जैसी तमिल फिल्मों के स्टार सेतुपति 'जवान' में शाहरुख के किरदार के दुश्मन की भूमिका निभा रहे हैं।
रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने पोस्ट किया ‘‘तैयार हैं या नहीं, विनाश आ गया है।’’
निर्माताओं के अनुसार 'जवान' एक एक्शन थ्रिलर है जो एक ऐसे व्यक्ति की भावनात्मक यात्रा को रेखांकित करती है जो समाज में गलतियों को सुधारने के लिए तैयार है।
एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नयनतारा, दीपिका पादुकोण विशेष भूमिका में हैं। साथ ही सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत 'जवान' गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है। यह सात सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु ओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)