एजेंसी न्यूज

गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में फरवरी 2019 में हुए घातक आतंकवादी हमले में शहीद हुए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवानों को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी.

गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 26 अक्टूबर : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में फरवरी 2019 में हुए घातक आतंकवादी हमले में शहीद हुए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवानों को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी. केन्द्र शासित प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर आए शाह ने जैश-ए-मोहम्मद के हमले में शहीद हुए जवानों की याद में पिछले साल बनाए गए स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ पुलवामा के कायराना आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के बहादुर जवानों को आज पुलवामा शहीद स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. देश की रक्षा हेतु आपका समर्पण एवं सर्वोच्च बलिदान आतंकवाद के समूल नाश के हमारे संकल्प को और दृढ़ करता है. यह भी पढ़ें : एडवोकेट ने समीर वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ लगाए गंभीर आरोप, धमकी देकर जबरन वसूली करने के आरोप में दर्ज करवाई FIR

वीर बलिदानियों को कोटि-कोटि वंदन.’’ उन्होंने शहीदों की याद में पौधारोपण भी किया. मंत्री ने कहा, ‘‘पुलवामा के शहीद स्मारक पर हमारे वीर बलिदानियों की स्मृति में पौधारोपण किया.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2021 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).