देश की खबरें | शाह ने स्वामीनारायण गादी संस्थान के आध्यात्मिक गुरु के निधन पर जताया शोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को मणिनगर स्वामीनारायण गादी संस्थान के आचार्य पुरुषोत्तमप्रियदासजी स्वामीश्री महाराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि उनके विचार, शिक्षा तथा समाज के कल्याण के लिए उनके निस्वार्थ योगदान की कोई सानी नहीं है।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को मणिनगर स्वामीनारायण गादी संस्थान के आचार्य पुरुषोत्तमप्रियदासजी स्वामीश्री महाराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि उनके विचार, शिक्षा तथा समाज के कल्याण के लिए उनके निस्वार्थ योगदान की कोई सानी नहीं है।

शाह ने एक संदेश में कहा कि आध्यात्मिक गुरु का जीवन मूल्यों और ज्ञान से परिपूर्ण था। उन्होंने मानवता के विशाल लक्ष्य के लिए अपने जीवन को निस्वार्थ भाव से लगा दिया तथा लाखों लोगों के जीवन में ज्ञान बांट कर उन्हें धन्य किया।

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान ने दिया दूसरा कॉन्सुलर एक्सेस.

अहमदाबाद स्थित श्री स्वामीनारायण गादी संस्थान की वेबसाइट के अनुसार स्वामी श्री महाराज का बृहस्पतिवार को निधन हुआ।

शाह ने कहा कि समाज कल्याण के प्रति आचार्य श्री पुरुषोतमप्रियदासजी स्वामीश्री महाराज जी के विचार, शिक्षा, और निस्वार्थ योगदान का कोई सानी नहीं है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट ने कानूनी मदद के लिए अभिषेक मनु सिंघवी को फोन किया था, हंसी के साथ खत्म हुई बात.

उन्होंने कहा, ‘‘उनका जीवन मूल्यों और विवेक से परिपूर्ण था और उन्होने स्वयं को पूर्ण रूप से मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था।’’

शाह ने कहा कि संत का निधन एक अपूरणीय क्षति है। दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उन्होंने दुनियाभर मे उनके अनुयायियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

आचार्य पुरुषोतमप्रियदासजी स्वामीश्री महाराज मणिनगर श्री स्वामीनारयाण गद्दी संस्थान के आध्यात्मिक प्रमुख थे। वे तपस्वी आचार्य वंशावली के पांचवे आचार्य और श्री स्वामीनारयाण गद्दी के मौजूदा आचार्य थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\