देश की खबरें | बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में बयान दर्ज होने से पहले आडवाणी से मिले शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को शीर्ष भाजपा नेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को शीर्ष भाजपा नेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।

दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब दो दिन बाद ही 24 जुलाई को आडवाणी को बाबरी मस्जिद मस्जिद विध्वंस मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई की विशेष अदालत में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बयान दर्ज कराना है।

यह भी पढ़े | India Ideas Summit: पिछले 6 वर्षों के दौरान हमने अपनी अर्थव्यवस्था को पहले से अधिक सुधारने की कोशिश की- पीएम मोदी : 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों ने बताया कि इस मामले को लेकर 92 वर्षीय आडवाणी से मुलाकात के दौरान शाह के साथ सरकारी वकील भी मौजूद थे।

आडवाणी बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले के अभियुक्तों में एक हैं। उन्हें शुक्रवार को अपना बयान दर्ज कराना है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: CM अशोक गहलोत ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- हमारी सरकार को गिराने की हो रही है कोशिश, मेरे दल के महत्वकांक्षी नेता भी शामिल.

उच्चतम न्यायालय ने विशेष सीबीआई अदालत से सुनवाई 31 अगस्त तक पूरी करने को कहा है।

मामले की रोजाना सुनवाई कर रही विशेष सीबीआई अदालत बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले के 32 आरोपियों के इन दिनों बयान दर्ज कर रही है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\