देश की खबरें | शाह ने नवा रायपुर में एनएफएसयू परिसर और केंद्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला की आधारशिला रखी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) परिसर और केंद्रीय न्यायालयिक प्रयोगशाला की आधारशिला रखी।
रायपुर, 22 जून केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) परिसर और केंद्रीय न्यायालयिक प्रयोगशाला की आधारशिला रखी।
शिलान्यास समारोह में शाह के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और राज्य के मंत्री मौजूद थे।
समारोह से कुछ देर पहले शाह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर रायपुर हवाई अड्डा पहुंचे।
राज्य का गृह विभाग संभाल रहे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने नवा रायपुर में एनएफएसयू के लिए 40 एकड़ जमीन आवंटित की है तथा इसे केंद्र द्वारा लगभग चार सौ करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि एनएफएसयू के करीब ही छह से सात एकड़ भूमि पर न्यायालयिक प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी।
शर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान शाह नक्सली विस्फोट में मारे गए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
नौ जून को सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए बम की चपेट में आकर गिरपुंजे की मौत हो गई थी।
राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान शाह आज शाम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें राज्य के वर्तमान सुरक्षा हालात और नक्सल उन्मूलन अभियानों की गहन समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि शाह दौरे के दूसरे दिन 23 जून को नारायणपुर जिले में जाएंगे, जहां वह जवानों से संवाद करेंगे और नक्सल प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जमीनी समीक्षा करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

