देश की खबरें | अहमदाबाद के अस्पताल में आग की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति शाह ने व्यक्त की संवेदना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना को ‘‘दुखद’’ बताते हुए इसमें मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अगस्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना को ‘‘दुखद’’ बताते हुए इसमें मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अहमदाबाद में नवरंगपुर इलाके के श्रेय अस्पताल के आईसीयू वार्ड में बृहस्पतिवार तड़के आग लग गई, जिसमें आठ मरीजों की मौत हो गई। यह कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए चिह्नित अस्पताल है। मरने वालों में पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Sushma Swaraj Death Anniversary: 6 अगस्त सुषमा स्वराज की पहली पुण्यतिथि, जानें कैसे बीजेपी की वह नेता जो 25 वर्ष की आयु में बनी थीं कैबिनेट मंत्री.

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘अहमदाबाद के एक अस्पताल में आग लगने की दुखद घटना में लोगों के मारे जाने से गहरा आघात पहुंचा है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं घटना से प्रभावित परिवारों के साथ हैं।’’

उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़े | रेपो रेट 4% पर और रिवर्स रेपो रेट 3.3% पर अपरिवर्तित बनी हुई है: RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास: 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल में कोविड-19 के करीब 40 अन्य मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें शहर के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात कर हालात का जायजा लिया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार दिए जाने की घोषणा भी की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\