जरुरी जानकारी | एसएफआईओ ने पिछले वित्त वर्ष में 361 कंपनियों के खिलाफ जांच पूरी की: सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) ने पिछले वित्तीय वर्ष में 361 कंपनियों से जुड़े 12 मामलों में जांच पूरी की।
नयी दिल्ली, 15 सितंबर गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) ने पिछले वित्तीय वर्ष में 361 कंपनियों से जुड़े 12 मामलों में जांच पूरी की।
कंपनी कार्य मामलों के मंत्रालय द्वारा मंगलवार को राज्यसभा को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2018-19 में भी जांच एजेंसी ने 12 मामलों में जांच पूरी की, लेकिन इसमें शामिल कंपनियों की संख्या सिर्फ 83 थी।
कंपनी कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लिखित जवाब में ये आंकड़े उपलब्ध कराये हैं। इनमें बताया गया है कि वर्ष 2019- 20 में एसएफआईओ ने 361 कंपनियों की संलिप्तता वाले 12 मामलों में जांच पूरी की है।
इससे पहले 2017- 18 में एसएफआईओ ने पांच मामलों में जांच पूरी की थी जिसमें 132 कंपनियां शामिल थीं।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, सैलरी में होगी 44% तक की बढ़ोतरी.
राज्य मंत्री ने बताया कि ये मामले एसएफआई को जांच के लिये सौंपी गई कंपनियों के खातों में हेराफेरी से जुड़े थे। इनमें जांच तीन साल में पूरी कर ली गई।
एसएफआईओ को कंपनी कानून 2013 के तहत गिरफ्तार करने सहित व्यापक अधिकार दिये गये हैं।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)