खेल की खबरें | बार्सीलोना के पूर्व यूथ कोच के खिलाफ यौन उत्पीड़न की जांच
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्वोत्तर स्पेन के अधिकारियों ने कहा था कि वे जांच शुरू कर रहे हैं जिसके बाद जावी ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी। एआरए समाचार पत्र की इस खबर के बाद जांच शुरू हुई है जिसके अनुसार 60 से अधिक पूर्व छात्रों ने अल्बर्ट बेनेजेस के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं जबकि वह बार्सीलोना के पब्लिक स्कूल में शारीरिक शिक्षा के शिक्षक थे। एआरए ने हालांकि कहा है कि बेनेजेस ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है।
पूर्वोत्तर स्पेन के अधिकारियों ने कहा था कि वे जांच शुरू कर रहे हैं जिसके बाद जावी ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी। एआरए समाचार पत्र की इस खबर के बाद जांच शुरू हुई है जिसके अनुसार 60 से अधिक पूर्व छात्रों ने अल्बर्ट बेनेजेस के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं जबकि वह बार्सीलोना के पब्लिक स्कूल में शारीरिक शिक्षा के शिक्षक थे। एआरए ने हालांकि कहा है कि बेनेजेस ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है।
बेनेजेस (71 वर्ष) 1991 से 2011 के बीच बार्सीलोना की युवा ट्रेनिंग अकादमी के अहम सदस्य रहे और इस दौरान क्लब ने आंद्रेस इनिएस्टा और जावी जैसे अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दिए।
जोआन लापोर्टा के अध्यक्ष बनने के बाद बेनेजेस पिछले साल बार्सीलोना लौटे थे लेकिन पिछले हफ्ते उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था।
जावी ने मैच से पूर्व नियमित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा,‘‘मेरे पास कोई सूचना नहीं है कि इस तरह की कोई चीज हुई लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ऐसा नहीं हुआ।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वह मेरे कोच थे और मुझे कभी कोई संदेह नहीं रहा। मैं हैरान और स्तब्ध हूं, मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी।’’
जावी ने कहा, ‘‘मैंने कोचिंग स्टाफ से बात की है क्योंकि हम अल्बर्ट बेनेजेस से काफी प्यार करते हैं। इससे हम काफी हैरान हैं। हमारा हमेशा शानदार रिश्ता रहा और उन्होंने शानदार विरासत तैयार की है। अब न्यायपालिका को फैसला करना है।’’
लापोर्टा ने कहा कि क्लब इस मामले से जुड़ी सूचना का विश्लेषण कर रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)