देश की खबरें | छात्रा का यौन शोषण, ब्लैकमेल कर ऐंठे 40 हजार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद जिले के शहर थाना इलाके में एक छात्रा का कथित यौन शोषण करने तथा वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
जींद, 29 सितंबर हरियाणा के जींद जिले के शहर थाना इलाके में एक छात्रा का कथित यौन शोषण करने तथा वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे अब तक 40 हजार रुपये भी ऐंठ चुका है।
पीडिता के पिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ यौन शोषण करने तथा पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसबीच प्रदेश के सोनीपत जिले में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नाबालिग बच्चीके साथ दुष्कर्म के मामले में राजीव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है तथा जिले के बहालगढ़ गांव में किरायेदार के तौर पर रहता था ।
प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी अंकित उर्फ सन्नी गिरफ्तार किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)