देश की खबरें | श्रीनगर में ‘सेक्सटोरशन’ गिरोह का भंडाफोड़, दंपति समेत तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक ‘सेक्सटोरशन’ गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है और एक दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने बीते छह महीने के दौरान प्रभावशाली लोगों को जाल में फंसा कर करीब 40 लाख रुपये की उगाही की है।

श्रीनगर, 29 सितंबर जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक ‘सेक्सटोरशन’ गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है और एक दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने बीते छह महीने के दौरान प्रभावशाली लोगों को जाल में फंसा कर करीब 40 लाख रुपये की उगाही की है।

अधिकारियों ने बताया कि इस हफ्ते के शुरू में एक सरकारी अधिकारी ने पुलिस को शिकायत की कि उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे आठ लाख रुपये ऐंठ लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान शाइस्ता बशीर और उसके पति एजाज़ अहमद गनी और उनके दोस्त जहांगीर अहमद डार के तौर पर हुई है। उन्हें सेक्सटोरशन (यौन संबंध बनाकर ब्लैकमेल करना और पैसे ऐंठना) गिरोह चलाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, सरकारी अधिकारी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया जिसने उनसे मदद मांगी। महिला ने उनसे मामले पर चर्चा करने के लिए अपने घर चलने को कहा। वह महिला के घर गए और फिर शयनकक्ष पहुंच गए।

अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से कहा कि कुछ मिनट में ही महिला का पति और दूसरा शख्स कमरे में आ गए और वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

पति ने अधिकारी पर उसकी पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चलाने का आरोप भी लगाया।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता किसी तरह दंपति के घर से निकल सका और फिर कुछ दिन बाद उन्हें एक कॉल आई और फोन करने वाले ने उनसे पैसों की मांग की और पैसा न देने पर आपत्तिजनक वीडियो को अधिकारी के परिवार को दिखाने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी गई।

मामला श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश बलवाल तक पहुंचा और उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए।

उन्होंने बताया कि ‘गिरोह’ प्रभावशाली पुरुषों की जानकारी इकट्ठा करता था और छह महीने में ब्लैकमेलिंग के जरिए करीब 40 लाख रुपये ऐंठ चुका है।

एसएसपी ने पीटीआई- से कहा, “ करीब सात-आठ लोग हमारे संज्ञान में आए हैं और हम इस पर काम कर रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\