देश की खबरें | विधायक के भाई के बारात घर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र से भाजपा विधायक छत्रपाल सिंह के भाई के बारात घर में एक सेक्स रैकेट पकड़ा गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बरेली (उप्र), 29 जुलाई बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र से भाजपा विधायक छत्रपाल सिंह के भाई के बारात घर में एक सेक्स रैकेट पकड़ा गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को बताया कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पीछे डोरा मोड़ पर वेदा एवेन्यू बैंक्वेट हाल पर मंगलवार शाम पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से पश्चिम बंगाल की 8 और दिल्ली की रहने वाली एक लड़की को पकड़ा। चार लड़के भी आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, गर्भ निरोधक और उत्तेजक दवाएं मिली। इन सभी के खिलाफ थाना बारादरी में देह व्यापार अधिनियम के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह बारात घर बहेड़ी से भाजपा विधायक छत्रपाल गंगवार के भाई चमन लाल गंगवार का है।

यह भी पढ़े | मानव संसाधन और विकास मंत्रालय (MHRD) का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय किया गया: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बीच, विधायक गंगवार ने बताया कि उनके भाई चमन लाल गंगवार सीबीगंज इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रह चुके हैं। उन्होंने वह बारात घर किराए पर दिया था। इस मामले से उनका और हमारा कोई लेना देना नहीं है। पुलिस की जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

पुलिस अधीक्षक वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हाल ही में बनकर तैयार हुए इस बारात घर में विभिन्न मांगलिक तथा अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ काल गर्ल ग्राहकों के लिए कमरे भी बुक किए जाते हैं। इसमें देह व्यापार करने वाली लड़कियों को रहने के लिए स्थाई रूप से कमरे दिए गए थे जिनका किराया उनके ग्राहकों से वसूला जाता था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ी गई दिल्ली निवासी लड़की इससे पहले भी बरेली की फन सिटी में सेक्स रैकेट चलाने के मामले में जेल जा चुकी है। कोलकाता, चंडीगढ़ ,दिल्ली और पश्चिम बंगाल की लड़कियों से उसके संपर्क हैं। उन्होंने बताया कि वह ग्राहकों को लड़कियों के फोटो व्हाट्सएप पर फोटो भेज कर सौदा तय करती थी। उसने पुलिस को जो मोबाइल फोन सौंपा है उसमें बरेली शहर के कई ग्राहकों के नाम हैं।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि यह सेक्स रैकेट के अलावा अंतरराज्यीय मानव तस्करी से जुड़ा मामला भी हो सकता है। लड़कियों के लाने वाले दलाल की तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\