Rajasthan Sex Scandal: प्रोफेसर छात्राओं से करता था सेक्स की मांग, फाइनल ईयर की स्टूडेंट लड़कियों के शिकार में करती थी मदद, मना करने पर कर देते थे फेल
राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में कथित रूप से यौन संबंधी मांग करने और मांग को अस्वीकार कर दिये जाने पर विद्यार्थियों को फेल कर देने पर एक एसोसिएट प्रोफेसर को धरे जाने के कुछ दिनों बाद बुधवार को बीटेक के अंतिम वर्ष की एक छात्रा को गिरफ्तार किया गया.
कोटा , 29 दिसंबर : राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (Rajasthan Technical University) में कथित रूप से यौन संबंधी मांग करने और मांग को अस्वीकार कर दिये जाने पर विद्यार्थियों को फेल कर देने पर एक एसोसिएट प्रोफेसर को धरे जाने के कुछ दिनों बाद बुधवार को बीटेक के अंतिम वर्ष की एक छात्रा को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि जयपुर की इस छात्रा को आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार और अंतिम वर्ष के एक छात्र के साथ सह आरोपी बनाया गया है. उसके अनुसार अंतिम वर्ष की यह छात्रा प्रोफेसर की ओर से कथित रूप से मध्यस्थता करती थी. यह भी पढ़ें : Gujarat: गुजरात के तापी में करंट लगने से परिवार के 3 लोगों की मौत
उसने बताया कि तीनों को एक अदालत ने 10 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के अनुसार विशेष जांच दल ने जांच में पाया कि परमार छात्राओं को फंसाने के लिए कथित रूप से परीक्षा का इस्तेमाल करता था और वह उत्तर पुस्तिकाओं के खाली रहने पर भी अंक दे देता था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2022 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

