एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में भीषण ठंड; सिरसा में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में बृहस्पतिवार को ठंड का कहर कम नहीं हुआ और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में भीषण ठंड; सिरसा में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

चंडीगढ़, 25 जनवरी हरियाणा और पंजाब में बृहस्पतिवार को ठंड का कहर कम नहीं हुआ और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सिरसा हरियाणा में सबसे ठंडा स्थान रहा।

राज्य के हिसार और फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 4.6 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 5.7 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 4.4 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमाान दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को, केंद्र शासित प्रदेश के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई जो 8.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और कल का दिन पिछले दशक में शहर का सबसे ठंडा दिन बन गया। जनवरी 2013 में चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पंजाब के गुरदासपुर में कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, पटियाला, बठिंडा और फरीदकोट में पांच डिग्री सेल्सियस, अमृतसर और लुधियाना में 5.5 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में छह डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).