Northern Nigeria School Collapse: उत्तरी नाइजीरिया में एक स्कूल ढहने से कई छात्रों की मौत, 100 से अधिक लोग फंसे
उत्तर-मध्य नाइजीरिया में शुक्रवार को सुबह की कक्षाओं के दौरान दो मंजिला स्कूल ढहने से कई छात्रों की मौत हो गई. नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने यह जानकारी दी.
अबुजा, 13 जुलाई : उत्तर-मध्य नाइजीरिया में शुक्रवार को सुबह की कक्षाओं के दौरान दो मंजिला स्कूल ढहने से कई छात्रों की मौत हो गई. नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने यह जानकारी दी. स्कूल ढहने से लगभग 120 छात्र एवं शिक्षक फंस गए और मलबे में दबे लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है.
एक स्थानीय टेलीविजन स्टेशन ने 12 लोगों की मौत की सूचना दी है. अधिकारियों ने ‘सेंट्स अकादमी कॉलेज’ में हुई इस घटना में मारे गए छात्रों और शिक्षकों के संख्या की पुष्टि नहीं की है. यह भी पढ़ें : नेपाल में ओली ने नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया
नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि बचाव और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है. उसने बताया कि "कई छात्र" मारे गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 01:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

