देश की खबरें | पुलिस टीम पर गोली चलाने के चार दोषियों को सात-सात साल की सजा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम की एक अदालत ने बुधवार को 2021 में पुलिस टीम पर गोली चलाने और दो पुलिसकर्मियों को घायल करने के मामले में चार दोषियों को सात-सात साल की जेल की सजा सुनाई।
गुरुग्राम, सात अगस्त गुरुग्राम की एक अदालत ने बुधवार को 2021 में पुलिस टीम पर गोली चलाने और दो पुलिसकर्मियों को घायल करने के मामले में चार दोषियों को सात-सात साल की जेल की सजा सुनाई।
चार जनवरी 2021 को एक कार का पीछा करने के बाद हुई मुठभेड़ में पुलिस द्वारा की गई जवाबी गोलीबारी में दो दोषी भी गोली लगने से घायल हो गए थे।
पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तरुण सिंघल की अदालत ने अपराधियों पर जुर्माना भी लगाया।
उन्होंने बताया कि सेक्टर-39 अपराध इकाई की टीम को सूचना मिली थी कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले कुछ लोग एक एसयूवी में सवार होकर राजीव चौक से बादशाहपुर की ओर जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि टीम ने उनके वाहन को रोकने की कोशिश की और पीछा किया गया तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और जवाबी गोलीबारी में दो अपराधी भी घायल हो गए जिन्हें पकड़ लिया गया।
उन्होंने बताया कि बाद में उनसे पूछताछ के बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)