एजेंसी न्यूज

Russia Ukraine War: शरणार्थियों के काफिले पर गोलाबारी में यूक्रेन के सात लोगों की मौत

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी. एक खबर के अनुसार, ये सात लोग राजधानी कीव के उत्तर पूर्व में 20 किलोमीटर दूर पेरेमोहा गांव से जान बचा कर भाग रहे सैंकडों लोगों के काफिले में शामिल थे. इस गोलाबारी में लोग घायल भी हुए हैं.

Russia Ukraine War: शरणार्थियों के काफिले पर गोलाबारी में यूक्रेन के सात लोगों की मौत
यूक्रेन-रूस युद्ध (Photo Credits: Twitter)

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी. एक खबर के अनुसार, ये सात लोग राजधानी कीव के उत्तर पूर्व में 20 किलोमीटर दूर पेरेमोहा गांव से जान बचा कर भाग रहे सैंकडों लोगों के काफिले में शामिल थे. इस गोलाबारी में लोग घायल भी हुए हैं. रूस ने कहा है कि वह संघर्ष क्षेत्रों के बाहर मानवीय गलियारा बनाएगा, लेकिन यूक्रेनी अधिकारियों ने रूस पर उन मार्गों को बाधित करने और आम नागरिकों पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है.

यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरिना वेरेशचुक ने शनिवार को कहा कि ऐसे 14 गलियारों पर सहमति बनी थी लेकिन शनिवार को केवल नौ गलियारे खोले गए और इनके जरिए देश भर से 13 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया. यह भी पढ़ें : यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों की पढ़ाई फिर से शुरू करने की मांग के साथ जनहित याचिका दायर

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, देश पर 17 दिन पहले हुए रूसी आक्रमण के बाद से अब तक कम से कम 25 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2022 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).