देश की खबरें | रेलवे से सात राज्यों ने मांगी 63 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें
जियो

नयी दिल्ली, 12 जून रेलवे से सात राज्य सरकारों ने कुल 63 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की मांग की है, जिनमें अधिकतम 32 ट्रेनें केरल से रवाना होगी और 23 ट्रेनों का गंतव्य पश्चिम बंगाल होगा।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर प्रवासी श्रमिकों की वापसी के लिये इस तरह की ट्रेनों के लिये अपनी ‘शेष मांग’ बताने को कहा था।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 536 नए मामले सामने आए : 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रेलवे ने कहा कि कुल ट्रेनों में अधिकतम 32 ट्रेनें केरल से रवाना होंगी, जबकि ज्यादातर ट्रेनों (23) का गंतव्य पश्चिम बंगाल होगा।

तमिलनाडु ने 10, जम्मू कश्मीर (नौ), कर्नाटक (छह), आंध्र प्रदेश (तीन), पश्चिम बंगाल (दो) और गुजरात ने एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन की मांग की है।

यह भी पढ़े | बिहार: भारत-नेपाल सीमा पर गोलीबारी, 1 भारतीय की मौत और 2 घायल.

रेलवे ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्रेनों की अपनी जरूरत के बारे में अब तक नहीं बताया है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने 29 मई, तीन जून और नौ जून को इस विषय पर राज्यों को पत्र लिखे थे तथा इस बात पर जोर दिया था कि रेलवे अनुरोध प्राप्त होने के 24 घंटे के अंदर जरूरी संख्या में श्रमिक स्पेशल ट्रेनें मुहैया कराएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)