देश की खबरें | समुदायों के बीच हुए पथराव में सात लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुना जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ पुलिस थानांतर्गत ग्राम बीलखेड़ा एवं डोबरा में वनभूमि पर कब्जे को लेकर दो समुदाय के बीच रविवार को हुए पथराव में कम से कम सात लोगों घायल हुए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुना (मध्यप्रदेश), 19 जुलाई गुना जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ पुलिस थानांतर्गत ग्राम बीलखेड़ा एवं डोबरा में वनभूमि पर कब्जे को लेकर दो समुदाय के बीच रविवार को हुए पथराव में कम से कम सात लोगों घायल हुए हैं।

फतेहगढ़ पुलिस थाने के इंस्पेक्टर गजेन्द्र सिंह बुन्देला ने बताया कि इस घटना में एक गुट के करीब सात लोगों को पत्थर लगने से चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 9518 नए मरीजों की पुष्टि, 258 संक्रमितों ने तोड़ा दम; मुंबई में मिले 1046 केस.

उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली है कि दूसरे गुट के भी दो लोग इस घटना में घायल हुए हैं। हम उनका पता लगा रहे हैं, ताकि उन्हें भी मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जा सके।

बुन्देला ने उन खबरों को गलत बताया है जिसमें कहा गया है कि पुलिस ने हिंसा में शामिल इन लोगों को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कोई गोली नहीं चलाई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में अबतक एक दिन में सबसे ज्यादा 9,518 नए मरीज पाए गए, 258 की मौत : 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्‍होंने बताया कि करीब 50 बीघा वनभूमि के कब्‍जे को लेकर हुए उक्‍त विवाद में दोनों पक्षों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

बुन्देला ने कहा कि क्षेत्र में घटनास्थल पर सुरक्षा हेतु पुलिस बल तैनात किया गया है और अब इलाके में पूरी तरह से शांति है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\