विदेश की खबरें | दुबई में चार पाकिस्तानियों समेत सात लोगों ने भारतीय पर हमला किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अवैध तरीके से शराब बेचने वाले सात लोगों के समूह ने एक भारतीय पर डंडों से हमला कर उसके पैसे छीन लिये। दुबई की एक अदालत को यह जानकारी दी गई है।
दुबई, आठ अक्टूबर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अवैध तरीके से शराब बेचने वाले सात लोगों के समूह ने एक भारतीय पर डंडों से हमला कर उसके पैसे छीन लिये। दुबई की एक अदालत को यह जानकारी दी गई है।
'गल्फ न्यूज' की खबर के अनुसार सात हमलावरों में चार पाकिस्तानी, दो नेपाली और एक भारतीय है। वे अल रिफा इलाके में अवैध रूप से शराब बेचते थे। उन्होंने जुलाई में एक रिहाइशी इमारत के सामने 28 वर्षीय भारतीय पर हमला कर दिया था।
यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में नहीं है अब COVID19 के लक्षण, अस्पताल से किए गए डिस्चार्ज: चिकित्सक.
आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार पीड़ित ने कहा, ''मैं आरोपियों को जानता था क्योंकि मैं हर रोज उन्हें इलाके में शराब बेचते देखा करता था। मैंने दुबई पुलिस को इसकी सूचना देने के लिये उनके वाहन का पंजीकरण नंबर नोट कर लिया था, जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया। ''
आरोपियों ने जमीन पर गिराकर भारतीय की डंडों से पिटाई की और उसके 1,500 दिरहम (408 अमेरिकी डॉलर) छीनकर भाग गए।
यह भी पढ़े | George Floyd: अमेरिका में 10 लाख डॉलर की जमानत पर रिहा हुआ जार्ज फ्लॉयड की हत्या का संदिग्ध.
दुबई पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की। उनके खिलाफ पीड़ित पर शारीरिक हमला करने और लूटपाट करने का आरोप लगाया गया।
दुबई की एक दालत ने उन्हें एक महीने की जेल की सजा सुनाई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)