देश की खबरें | दो वाहनों के बीच टक्कर में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सतना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सोमवार सुबह नागौद थाना अंतर्गत रेरुआ मोड के पास एक डंपर और एक वाहन की आमने-सामने की टक्कर में वाहन सवार तीन महिलाओं एवं एक बच्चे सहित एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सतना/भोपाल, नौ नवंबर मध्यप्रदेश के सतना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सोमवार सुबह नागौद थाना अंतर्गत रेरुआ मोड के पास एक डंपर और एक वाहन की आमने-सामने की टक्कर में वाहन सवार तीन महिलाओं एवं एक बच्चे सहित एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये।

सतना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि घटना में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। वे रीवा के रहने वाले थे।

यह भी पढ़े | Satna Road Accident: मध्य प्रदेश के सतना में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत.

उन्होंने बताया कि यह परिवार पन्ना में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने गया था और वहां से रीवा लौट रहा था।

जैन ने बताया कि इसी दौरान, रास्ते में सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर से वाहन की टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई एवं पांच अन्य घायल हो गये।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: बर्थडे बॉय तेजस्वी यादव को क्या कल मिलेगा बिहार के जीत का तोहफा?.

उन्होंने कहा कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया, लेकिन छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान सतना जिला अस्पताल में हुई।

जैन ने बताया कि वाहन सवार पांच अन्य लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सतना जिला अस्पताल से रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस वाहन में कम से कम 12 लोग सवार थे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सतना के नागौद में हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से अत्यधिक पीड़ा हुई। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम