बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत
बिहार के सारण जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से पिछले तीन दिन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.
सारण (बिहार), 13 अगस्त : बिहार के सारण जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से पिछले तीन दिन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह इसी जिले में शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग बीमार हो गए थे.
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा, ‘‘मसुधी इलाके में 10 अगस्त से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है. ग्रामीणों का दावा है कि इन लोगों ने जहरीली शराब पी थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में पता चल सकता है.’’ कुमार ने बताया कि शराब बेचने वाले संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. पिछले सप्ताह की घटना मेकर थाना अंतर्गत आने वाली फुलवरिया पंचायत की है. यह भी पढ़ें : पांच साल में बंगाल से 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है समुद्री खाद्य उत्पादों का निर्यात
इस मामले में थाने के प्रभारी और स्थानीय चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है. बिहार सरकार ने अप्रैल 2016 में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था. लेकिन, पिछले साल नवंबर के बाद से राज्य में जहरीली शराब से जुड़ी कई घटनाएं हुईं जिनमें 60 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2022 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

