Hyderabad Heavy Rain: हैदराबाद में बारिश के कारण दीवार गिरने से सात लोगों की मौत
हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के कारण एक निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरने से चार साल के एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
हैदराबाद, 8 मई : हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के कारण एक निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरने से चार साल के एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. बाचूपल्ली पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार रात की है और इसमें मारे गए लोग ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ के रहने वाले प्रवासी श्रमिक थे.
पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह खुदाई करने वाली मशीन की मदद से मलबे से उनके शव निकाले गए. हैदराबाद और तेलंगाना के अनेक हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. यह भी पढ़ें : Maharashtra: मालिक के घर से दो करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण चुराने के आरोप में घरेलू सहायक गिरफ्तार
शहर में कई जगहों पर जलभराव की वजह से यातायात अवरुद्ध रहा. ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार आपदा राहत बल (डीआरएफ) के दलों को पानी निकालने और रास्तों पर गिरे हुए पेड़ों को हटाने के काम पर लगाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

