एजेंसी न्यूज

Maharashtra: मालिक के घर से दो करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण चुराने के आरोप में घरेलू सहायक गिरफ्तार

मुंबई में पिछले महीने अपने मालिक के घर से दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के हीरे और सोने के आभूषण चुराने के आरोप में घरेलू सहायक को दो अन्य लोगों के साथ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है.

Maharashtra: मालिक के घर से दो करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण चुराने के आरोप में घरेलू सहायक गिरफ्तार
Representative Image

मुंबई, 8 मई : मुंबई में पिछले महीने अपने मालिक के घर से दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के हीरे और सोने के आभूषण चुराने के आरोप में घरेलू सहायक को दो अन्य लोगों के साथ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि घटना पिछले महीने उस समय हुई, जब शिकायतकर्ता एक शादी में शामिल होने के लिए गोवा गया था. इस दौरान उसके घरेलू सहायक ने कीमती आभूषण और सात लाख रुपये की नकदी चुरा ली.

मुख्य आरोपी की पहचान निरंजन बहेलिया (41) और दो अन्य की पहचान रामचेलवा मकू पासवान उर्फ गुटिया (26) और जौहरी जयप्रकाश हरिशंकर रस्तोगी (59) के रूप में हुई है. बहेलिया और पासवान पिछले महीने अपने मालिक के घर से आभूषण चुराकर फरार हो गये थे. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र : व्यक्ति ने ईवीएम में आग लगाने की कोशिश की, अधिकारियों का पुनर्मतदान से इनकार

अधिकारी ने बताया, ''पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला और बहेलिया व पासवान को तकनीकी सबूतों की मदद से धर दबोचा. रस्तोगी को चोरी के आभूषण बेचने में मदद करने के लिए पकड़ा गया. फिलहाल एक और जौहरी की तलाश की जा रही है.''

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).