जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपये में सात पैसे की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं के कमजोर पड़ने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 73.86 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 29 सितंबर डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं के कमजोर पड़ने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 73.86 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
तेल आयातक कंपनियों की मासांत की डॉलर मांग के कारण भी रुपये पर दबाव रहा।
अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 73.78 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपये ने 73.75 के उच्चतम और 73.91 के निम्नतम स्तर को छुआ। अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर सात पैसे टूटकर 73.86 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई। रुपये में यह लगातार दूसरे दिन की गिरावट को दर्शाता है।
इस बीच छह वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला सूचकांक 0.09 प्रतिशत गिरकर 94.19 अंक रहा।
यह भी पढ़े | Aadhaar में बिना किसी डॉक्यूमेंट के घर बैठे एड्रेस कैसे बदलें/अपडेट करें?.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल की कीमत 0.75 प्रतिशत टूटकर 42.11 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।
तीस शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 8.41 अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,973.22 अंक पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

