एजेंसी न्यूज

Jharkhand Gangrape Case: गुमला में दो नाबलिग आदिवासी बहनों से सामूहिक बलात्कार के मामले में सात अन्य आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के गुमला जिले में दशहरे के दिन मेले से लौट रही दो नाबलिग आदिवासी चचेरी बहनों से सामूहिक बलात्कार के आरोपी 10 में से सात अन्य आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Jharkhand Gangrape Case: गुमला में दो नाबलिग आदिवासी बहनों से सामूहिक बलात्कार के मामले में सात अन्य आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay.com)

गुमला (झारखंड), 19 अक्टूबर : झारखंड (Jharkhand) के गुमला जिले में दशहरे के दिन मेले से लौट रही दो नाबलिग आदिवासी चचेरी बहनों से सामूहिक बलात्कार के आरोपी 10 में से सात अन्य आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें : Nepal: नेपाल में भारी बारिश और लैंड स्लाइड से अब तक 21 लोगों की मौत, 24 से अधिक लापता

गुमला के पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने ‘पीटीआई ’ को गिरफ्तारियों की सूचना देते हुए बताया कि 15 अक्टूबर को दशहरे के मेले से लौट रहीं दोनों नाबालिग चचेरी बहनों से बलात्कार करने के आरोपी शेष सात व्यक्तियों को पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर धर दबोचा और सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).