जरुरी जानकारी | शीर्ष दस में से सात कंपनियों का पूंजीकरण 1.33 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इक्विटी बाजारों में तेजी के रुख के बीच शीर्ष दस मूल्यवान कंपनियों में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते हफ्ते 1,33,707.42 करोड़ रुपये बढ़ गया। सर्वाधिक बढ़त रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) में दर्ज की गई।
नयी दिल्ली, छह नवंबर इक्विटी बाजारों में तेजी के रुख के बीच शीर्ष दस मूल्यवान कंपनियों में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते हफ्ते 1,33,707.42 करोड़ रुपये बढ़ गया। सर्वाधिक बढ़त रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) में दर्ज की गई।
पिछले हफ्ते बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 990.51 अंक यानी 1.65 प्रतिशत बढ़ा। इससे शीर्ष कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
शीर्ष दस मूल्यवान कंपनियों में आरआईएल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी लिमिटेड और आईटीसी का पूंजीकरण बढ़ा। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) और भारती एयरटेल के पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई।
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी आरआईएल का बाजार पूंजीकरण पिछले हफ्ते 44,956.5 करोड़ रुपये बढ़कर 17,53,888.92 करोड़ रुपये हो गया।
एचडीएफसी बैंक का पूंजीकरण 22,139.15 करोड़ रुपये बढ़कर 8,34,517.67 करोड़ रुपये हो गया। एसबीआई के पूंजीकरण में 20,526.61 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और इसका मूल्यांकन बढ़कर 5,29,898.82 करोड़ रुपये हो गया।
वहीं टीसीएस का पूंजीकरण 19,521.04 करोड़ रुपये बढ़कर 11,76,860.69 करोड़ रुपये हो गया।
एचडीएफसी लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 16,156.04 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,52,396.31 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान आईटीसी के पूंजीकरण में 9,861.07 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और मूल्यांकन 4,38,538.73 करोड़ रुपये हो गया।
इसके साथ ही आईटी कंपनी इंफोसिस का मूल्यांकन 547.01 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 6,37,023.14 करोड़ रुपये हो गया।
इसके उलट आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,518.27 करोड़ रुपये घटकर 6,31,314.49 करोड़ रुपये पर आ गया। एचयूएल के पूंजीकरण में भी 1,186.55 करोड़ रुपये की गिरावट आई और इसका मूल्यांकन 5,92,132.24 करोड़ रुपये रह गया।
भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण पिछले हफ्ते 222.53 करोड़ रुपये घटकर 4,54,182.23 करोड़ रुपये पर आ गया।
इस तरह सप्ताह के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी। टीसीएस दूसरे स्थान पर है जबकि एचडीएफसी बैंक को तीसरा स्थान मिला है। इनके बाद क्रमशः इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एसबीआई, भारती एयरटेल, एचडीएफसी एवं आईटीसी का स्थान आता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2022 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

