देश की खबरें | नगालैंड में कोविड-19 के सात नए मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 163 हुई
जियो

कोहिमा, 13 जून नगालैंड में शनिवार को कोविड-19 के सात नए मामले सामने आए जिसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 163 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि सभी नए मरीज देश के अन्य हिस्सों से हाल में राज्य लौटे थे और उन्हें पृथक-वास में रखा गया था।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में 1134 नए मरीज पाए गए, 113 की की मौत: 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एस. पांगन्यू फोम ने ट्वीट किया, ‘‘216 नमूनों की जांच की गयी थी जिनमें से सात में संक्रमण की पुष्टि हुई।’’

राज्य में संक्रमण के कुल 163 मामले हैं जिनमें 114 मरीजों का इलाज चल रहा है और 49 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग जारी, पीएम मोदी ने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ वर्तमान स्थिति की समीक्षा की.

उन्होंने बताया कि राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 30.06 फीसदी है।

सर्वाधिक 121 मामले दीमापुर जिले में सामने आए हैं।

मानसी पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)