एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया

नारायणपुर (छत्तीसगढ़), 12 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया।

उन्होंने बताया कि इस महीने की 10 तारीख को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिले से जिला रिजर्व बल ‘डीआरजी’, एसटीएफ (विशेष कार्य बल) और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के संयुक्त दल को दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान में रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि आज तड़के तीन बजे जब सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र में थे, तब नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से अब तक सात नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2024 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).