एजेंसी न्यूज

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर दो कारों और ट्रक की टक्कर में सात लोग घायल

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर दो कारों और एक ट्रक की टक्कर में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर दो कारों और ट्रक की टक्कर में सात लोग घायल
हाईवे (Photo Credits: Twitter)

गुरुग्राम, 20 मई : दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे (Delhi-Jaipur Expressway) पर दो कारों और एक ट्रक की टक्कर में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें पलट गईं, जिनमें से एक में आग लग गई. यह भी पढ़े: आजम की रिहाई पर अखिलेश ने तोड़ी चुप्पी, बोले झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारण दिल्ली से जयपुर जाने वाले कैरिजवे पर करीब 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा. पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर-40 पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2022 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).