देश की खबरें | उधमपुर में भूस्खलन की वजह से सात मकान क्षतिग्रस्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में भूस्खलन के कारण सात मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस वजह से कम से कम नौ परिवार बेघर हो गए।
जम्मू, छह सितंबर जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में भूस्खलन के कारण सात मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस वजह से कम से कम नौ परिवार बेघर हो गए।
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ।
यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 6 नए मरीज पाए गए: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उधमपुर के जिला विकास आयुक्त पीयूष सिंगला ने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन की यह घटना बसतंगढ़ उपमंडल के गंदटॉप में शनिवार देर रात में घटी। इस घटना में सात घरों को नुकसान पहुंचा है।
सिंगला ने घटना की सूचना मिलते ही अलग अलग विभागों से त्वारित प्रतिक्रिया टीमों को बुलाया।
यह भी पढ़े | Air Ticket: केंद्र सरकार का प्रस्ताव, लॉकडाउन के दौरान बुक एयर टिकटों का पूरा पैसा लौटाया जाए.
उन्होंने कहा कि भूस्खलन अब भी हो रहा और एहतियाती तौर पर सात और घरों को खाली करा लिया गया है।
उन्होंने कहा, "सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है और जरूरी मदद उपलब्ध कराई गई है। राहत एवं पुनर्वास उपायों की निगरानी करने के लिए अलग-अलग विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं।"
इस बीच जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह ने हाल में रामनगर निवार्चन क्षेत्र में भूस्खलन के कारण बड़े पैमाने पर हुए विनाश पर दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत एवं पुनर्वास की मांग की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)