एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में राकांपा (एसपी) के सात पूर्व पार्षद शिवसेना में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों से पहले ठाणे में राकांपा (एसपी) के सात पूर्व पार्षद पार्टी को झटका देते हुए बृहस्पतिवार को शिवसेना में शामिल हो गए।

देश की खबरें | ठाणे में राकांपा (एसपी) के सात पूर्व पार्षद शिवसेना में शामिल

ठाणे, आठ मई महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों से पहले ठाणे में राकांपा (एसपी) के सात पूर्व पार्षद पार्टी को झटका देते हुए बृहस्पतिवार को शिवसेना में शामिल हो गए।

पूर्व पार्षदों ने शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पार्टी सांसद नरेश म्हस्के और अन्य नेताओं की मौजूदगी में शिवसेना का दामन थामा।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) छोड़ शिवसेना से जुड़ने वाले पूर्व पार्षदों में मिलिंद पाटिल, मनाली पाटिल, महेश साल्वी, मनीषा साल्वी, सुरेखा पाटिल, सचिन म्हात्रे और प्रमिला किनी शामिल हैं।

मिलिंद पाटिल ठाणे नगर निगम में विपक्ष के नेता रह चुके हैं, जबकि सुरेखा पाटिल ठाणे महिला राकांपा (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं।

इस घटनाक्रम को राकांपा (एसपी) के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, खासतौर पर कलवा-मुंब्रा क्षेत्र में, जो पार्टी नेता जितेंद्र अव्हाड का गढ़ है।

शिवसेना ने एक बयान में कहा, “पार्टी केवल चुनावों के लिए काम नहीं करती है। हम साल के 12 महीने, 365 दिन काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस समर्पण ने अन्य दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विश्वास जताने और हमारी पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).