एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में अकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार के तीन सदस्यों सहित सात की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से तीन अलग-अलग घटनाओं में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित सात लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में अकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार के तीन सदस्यों सहित सात की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दमोह (मध्यप्रदेश), 15 सितंबर मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से तीन अलग-अलग घटनाओं में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित सात लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

दमोह जिले के पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने बताया कि दमोह जिले में आज आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हुई है। ये घटनाएं जिले के तीन अलग-अलग गांवों में हुई हैं।

यह भी पढ़े | असम राइफल्स ने मिजोरम में 55 लाख रुपये कीमत का विदेशी सिगरेट जब्त किया: 15 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि तेजगढ़ पुलिस थानांतर्गत ग्राम छोटी लमती गांव में एक खेत में काम कर रहे लोगों पर मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि एक घायल हुआ है। इनमें ड़वा गांव के लखन यादव (35), उसकी पत्नी सावित्री बाई (32) एवं उनके बेटे नरेंद्र (7) और ग्राम छोटी लमती निवासी जालम पुत्र रामलाल आदिवासी (21) एवं प्रेमबाई आदिवासी (50) शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में लखन यादव का दूसरा बेटा छोटू यादव (12) गंभीर रूप से घायल हुआ है।

यह भी पढ़े | Lightning Kills 15 People In Bihar: बिहार के 6 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत, CM ने मुआवजे के ऐलान.

चौहान ने बताया कि हादसे के वक्त ये सभी लोग खेत में काम कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, पटेरा पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम सतरिया में वज्रपात होने से प्रीतम (38) की मौत हुई है, जबकि कुंवरपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से गोपाल पटेल (48) की भी आज मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2020 11:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).