देश की खबरें | सोना तस्करी मामले में मुख्य आरोपी को सात दिन की एनआईए हिरासत में भेजा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सनसनीखेज केरल सोना तस्करी मामले में यहां की एक विशेष अदालत ने मुख्य आरोपी को शुक्रवार को सात दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया।
कोच्चि, 17 जुलाई सनसनीखेज केरल सोना तस्करी मामले में यहां की एक विशेष अदालत ने मुख्य आरोपी को शुक्रवार को सात दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया।
जांच एजेंसी द्वारा दायर आवेदन पर विचार करते हुए एनआईए की विशेष अदालत ने केरल में यूएई वाणिज्य दूतावास के एक पूर्व कर्मचारी सरिथ पी एस को हिरासत में भेजा।
हाल में तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘‘राजनयिक सामान’’ से लगभग 15 करोड़ रुपये का सोना जब्त होने के सिलसिले में पिछले सप्ताह सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय ने सरिथ को गिरफ्तार किया था।
वह 15 जुलाई तक सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय की हिरासत में था।
यह भी पढ़े | UN ECOSOC 2020: संबोधन में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हमारा मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास.
एनआईए की हिरासत में दो अन्य आरोपियों स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर की मौजूदगी में सरिथ से पूछताछ की जायेगी।
एनआईए ने सरिथ को हिरासत में दिये जाने का अनुरोध करते हुए अपने आवेदन में कहा था कि वह मामले के मुख्य आरोपियों में से एक है और सच्चाई का पता लगाने के लिए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने की जरूरत है।
इस बीच, सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।
सूत्रों ने बताया कि खाड़ी के व्यवसायी फैजल फरीद के पैतृक निवास पर छापा मारा गया।
मामले में एनआईए द्वारा फरीद को भी आरोपी बनाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)