फ्लैट खरीदारों को 100 करोड़ रुपये का चूना लगाने के मामले में बिल्डर समेत सात गिरफ्तार
फ्लैट खरीदारों के साथ कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में एक बिल्डर और उसके परिवार के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
गाजियाबाद, 2 मार्च : फ्लैट खरीदारों के साथ कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में एक बिल्डर और उसके परिवार के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
पुलिस अधीक्षक (प्रथम) निपुण अग्रवाल ने बताया कि बिल्डर राजकुमार जैन दो कंपनियां चला रहा था और उस पर लोगों से पैसे उधार लेने तथा उन्हें ऊंची ब्याज दर पर धन लौटाने का वादा करने का आरोप है. यह भी पढ़ें : निजी मेडिकल कॉलेज में घूसखोरी-जातिवाद से विद्यार्थी विदेश जाने को मजबूर : नवीन के पिता
अधिकारी के मुताबिक जैन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दुबई की नागरिकता लेकर वहां बसने की योजना बना रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2022 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

