देश की खबरें | दिल्ली मेट्रो की ब्लू एवं पिंक लाइन पर सेवा बुधवार से बहाल होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मेट्रो की ब्लू और पिंक लाइन पर सेवा बुधवार से बहाल होगी जोकि कोविड-19 के कारण 171 दिनों तक बंद रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ सितंबर दिल्ली मेट्रो की ब्लू और पिंक लाइन पर सेवा बुधवार से बहाल होगी जोकि कोविड-19 के कारण 171 दिनों तक बंद रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली मेट्रो ने संचालन के समय में कटौती और कोविड-19 सुरक्षा उपायों के साथ सोमवार से येलो लाइन पर सेवा बहाल की थी।

यह भी पढ़े | Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में कोरोना टेस्ट के लिए अब डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की नहीं होगी जरूरत.

महामारी के कारण 22 मार्च से ही दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो सेवा रोक दी गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि रैपिड मेट्रो और येलो लाइन पर सोमवार को संयुक्त रूप से करीब 15,500 लोगों ने यात्रा की। वहीं, मंगलवार को सुबह 11 बजे समाप्त हुई सेवा के जरिए 8,300 लोगों ने यात्रा की।

यह भी पढ़े | Fire in SSG Hospital: गुजरात के एसएसजी अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी आग, सभी मरीज सुरक्षित.

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, '' मेट्रो सेवा की बहाली के पहले चरण के अंतर्गत दिल्ली मेट्रो 171 दिन बाद बुधवार से अपनी ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर-21 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) और पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार) पर सेवा शुरू करेगी।''

इसके मुताबिक, इन दोनों लाइनों पर सेवाएं सुबह सात से 11 बजे और शाम को चार से रात आठ बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\