जरुरी जानकारी | दूरसंचार उद्योग के समक्ष गंभीर वित्तीय संकट, सरकार से समर्थन की उम्मीद : वोडाफोन आइडिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संकट में फंसी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) ने अपनी ताजा वार्षिक रिपोर्ट में उद्योग के वित्तीय संकट पर चिंता जताई है। कंपनी ने कहा है कि उद्योग के टिकने के लिए इस संकट का हल जरूरी है। इसके साथ ही कंपनी ने उम्मीद जताई है कि सरकार क्षेत्र के सभी ‘संरचनात्मक मुद्दों’ को हल करने के लिए आवश्यक समर्थन उपलब्ध कराएगी।

नयी दिल्ली, सात सितंबर संकट में फंसी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) ने अपनी ताजा वार्षिक रिपोर्ट में उद्योग के वित्तीय संकट पर चिंता जताई है। कंपनी ने कहा है कि उद्योग के टिकने के लिए इस संकट का हल जरूरी है। इसके साथ ही कंपनी ने उम्मीद जताई है कि सरकार क्षेत्र के सभी ‘संरचनात्मक मुद्दों’ को हल करने के लिए आवश्यक समर्थन उपलब्ध कराएगी।

कंपनी ने चेयरमैन हिमांशु कपानिया ने शेयरधारकों को संबोधित पत्र में परिचालन में जारी चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा है कि बीते वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कीमतें बाजार में टिकने योग्य नहीं थीं। इसके अलावा अत्यधिक प्रतिस्पर्धा की भी चुनौती थी। कपानिया ने उम्मीद जताई कि सरकार उद्योग को भारी-भरकम निवेश पर उचित प्रतिफल के लिए समर्थन उपलब्ध कराएगी।

कुमार मंगलम बिड़ला द्वारा अगस्त की शुरुआत में इस्तीफा दिए जाने के बाद वीआईएल के निदेशक मंडल ने कपानिया को गैर कार्यकारी चेयरमैन चुना था। कपानिया ने कहा कि उद्योग लगातार वित्तीय संकट में है। ‘‘आपकी कंपनी को उम्मीद है कि सरकार उद्योग के समक्ष सभी संरचनात्मक मुद्दों के हल के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वीआईएल देश में 25 साल से मोबाइल सेवाएं उपलब्ध करा रही है। कंपनी को उम्मीद है कि सरकार उनके भारी-भरकम निवेश पर उचित रिटर्न के लिए समर्थन उपलब्ध कराएगी।’’

कपानिया ने कहा कि 2020-21 में जरूरत से ज्यादा प्रतिस्पर्धा तथा गैर-टिकाऊ कीमतों की वजह से परिचालन का माहौल चुनौतीपूर्ण बना रहा।

उन्होंने कहा कि परिचालन की चुनौतियां तो कायम हैं, लेकिन डिजिटल पहुंच बढ़ने की वजह से दूरसंचार उद्योग के समक्ष जबर्दस्त अवसर हैं। महामारी के दौरान डिजिटल की मांग और बढ़ी है।

कपानिया ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि सरकार निजी क्षेत्र के ऑपरेटरों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को कायम रखने के लिए कदम उठाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\