एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | राडुकानू से हारी सेरेना, अब अमेरिकी ओपन खेलेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी धुरंधर 40 वर्ष की सेरेना को राडुकानू ने 6 . 4, 6 . 0 से हराया ।

खेल की खबरें | राडुकानू से हारी सेरेना, अब अमेरिकी ओपन खेलेगी

अमेरिकी धुरंधर 40 वर्ष की सेरेना को राडुकानू ने 6 . 4, 6 . 0 से हराया ।

23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना ने पिछले सप्ताह वॉग मैगजीन में और अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था कि उनके कैरियर का अंत निकट है । उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया था कि क्या 29 अगस्त से शुरू हो रहा अमेरिकी ओपन उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा ।

पिछले सप्ताह वह टोरंटो में बेलिंडा बेंचिच से सीधे सेटों में हार गई थी ।

पुरूषों के ड्रॉ में शीर्ष रैंकिंग वाले दानिल मेदवेदेव ने बोटिच वान डे जेंडशलुप को 6 . 4, 7 . 5 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया । वहीं निक किर्गियोस ने अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को 7 . 5, 6 . 4 से मात दी ।

इससे पहले चार बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन नाओमी ओसाका को शुआइ झांग ने 6 . 4, 7 . 5 से हराया ।

कैरोलिना प्लिसकोवा ने वीनस विलियम्स को 7 . 5, 6 . 1 से मात दी जबकि बेंचिच को सोराना क्रिस्टी ने 6 . 2, 6 . 7, 6 . 4 से शिकस्त दी ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).