खेल की खबरें | किंग्स इलेवन और रॉयल्स की टीमों का पृथकवास पूरा, सभी के परीक्षण नेगेटिव आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के पिछले सप्ताह यहां पहुंचने वाले खिलाड़ियों ने छह दिन का अनिवार्य पृथकवास पूरा कर लिया है और इस दौरान कोविड-19 के लिये किये गये उनके तीनों परीक्षण नेगेटिव आये।

दुबई, 26 अगस्त किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के पिछले सप्ताह यहां पहुंचने वाले खिलाड़ियों ने छह दिन का अनिवार्य पृथकवास पूरा कर लिया है और इस दौरान कोविड-19 के लिये किये गये उनके तीनों परीक्षण नेगेटिव आये।

इन दोनों टीमों के खिलाड़ी अब अभ्यास के लिये तैयार हैं। दुबई की गर्मी से बचने के लिये इन टीमों ने शाम को अभ्यास करने की योजना बनायी है। किंग्स इलेवन और रॉयल्स यहां पहुंचने वाली शुरुआती टीमों में शामिल थी। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम भी पिछले गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंची थी। उसकी टीम अबुधाबी में टिकी है।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Updates: रॉबिन उथप्पा ने कहा- धोनी और मैं होटल के कमरे में फर्श पर बैठकर खाते थे खाना.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार खिलाड़ियों का यहां पहुंचने के बाद पहले, तीसरे और छठे दिन परीक्षण किया गया तथा इन तीनों में नेगेटिव आने के बाद किंग्स इलेवन और रॉयल्स के खिलाड़ी अभ्यास की तैयारियों में जुट गये हैं।

छह दिन के प्रवास के दौरान खिलाड़ियों को अपने कमरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गयी थी।

यह भी पढ़े | Usain Bolt Test Corona Positive: ओलंपिक खिलाड़ी उसैन बोल्ट अपने जन्मदिन की पार्टी के तीन दिन बाद पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

एक सूत्र ने रॉयल्स के संदर्भ में कहा, ‘‘भारत से यहां पहुंचे सभी खिलाड़ियों का तीन बार परीक्षण किया गया और वे अब अभ्यास शुरू करेंगे। ’’

रॉयल्स की टीम आईसीसी मैदान पर अभ्यास करेगी। इस साल रॉयल्स से जुड़ने वाले दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर डेविड मिलर कल ही यहां पहुंचे हैं और वह अपना पृथकवास पूरा करने के बाद ही अभ्यास कर पाएंगे। किंग्स इलेवन के दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हार्डस विलजोन को भी ऐसी प्रक्रिया से गुजरना होगा।

किंग्स इलेवन के सूत्रों ने कहा, ‘‘भारत से 20 अगस्त को यहां पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों ने पृथकवास पूरा कर लिया है और वे अब अभ्यास शुरू कर देंगे। ’’

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें शुक्रवार को यूएई पहुंची थी और उनका पृथकवास गुरुवार को समाप्त होगा।

आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई के तीन स्थलों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\