एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी 10,750 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच वित्तीय शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी 10,750 के पार

मुंबई, नौ जुलाई वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच वित्तीय शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली।

शुरुआती सत्र में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 36,541.53 के उच्च स्तर को छूने के बाद 190.57 अंकों या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 36,519.58 पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.

एनएसई निफ्टी 54.70 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 10,760.45 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी टाटा स्टील में हुई। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, एसबीआई और एक्सिस बैंक भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Sarkari Naukri: महाराष्ट्र पुलिस में निकलेगी बंपर भर्ती, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किया ऐलान.

दूसरी ओर मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और टाइटन में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 345.51 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 36,329.01 पर बंद हुआ था और निफ्टी 93.90 अंक, या 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10705.75 पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2020 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).