Stock Market: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 238.55 अंक मजबूत, निफ्टी 10,900 अंक के पार
विदेशी कोषों के प्रवाह तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 238.55 अंक की बढ़त के साथ खुला. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 238.55 अंक या 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,178.15 अंक पर कारोबार कर रहा था.
मुंबई, 4 अगस्त: विदेशी कोषों के प्रवाह तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 238.55 अंक की बढ़त के साथ खुला. बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 238.55 अंक या 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,178.15 अंक पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबर में 70.95 अंक या 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,962.55 अंक पर था.
सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक चढ़ गया. आईटीसी, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, बजाज ऑटो तथा एनटीपीसी के शेयर भी लाभ में थे. वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में थे.
यह भी पढ़ें: Stock Market Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 से अधिक अंक से टूटा, निफ्टी 11,150 अंक से नीचे
पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 667.29 अंक या 1.77 प्रतिशत के नुकसान से 36,930.60 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह निफ्टी 181.85 अंक या 1.64 प्रतिशत के नुकसान से 10,891.60 अंक रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2020 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

