एजेंसी न्यूज

Sensex Update: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 54 अंक मजबूत, निफ्टी में भी मामूली बढ़त

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच मंगलवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुले. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 54.44 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,382.95 अंक पर पहुंच गया.

Sensex Update: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 54 अंक मजबूत, निफ्टी में भी मामूली बढ़त
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 8 जून : वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच मंगलवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुले. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 54.44 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,382.95 अंक पर पहुंच गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) का निफ्टी 13.85 अंक या 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,765.50 अंक पर कारोबार कर रहा था.

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत चढ़ गया. बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, एनटीपीसी तथा टीसीएस के शेयर भी लाभ में थे. वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, सनफार्मा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में थे. यह भी पढ़ें : Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 14,750 से नीचे

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 228.46 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 52,328.51 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी 81.40 अंक या 0.52 प्रतिशत के लाभ से 15,751.65 अंक के रिकॉर्ड पर बंद हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2021 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).