एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की 200 अंक से अधिक उछलकर शुरुआत, निफ्टी भी मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स शुक्रवार को 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ खुला। वहीं निफ्टी भी 10,100 अंक के स्तर को पार गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक मुख्य तौर पर लाभ में रहे।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की 200 अंक से अधिक उछलकर शुरुआत, निफ्टी भी मजबूत

मुंबई, 19 जून शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स शुक्रवार को 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ खुला। वहीं निफ्टी भी 10,100 अंक के स्तर को पार गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक मुख्य तौर पर लाभ में रहे।

बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 207.64 अंक यानी 0.61 प्रतिशत बढ़कर 34,415.69 अंक पर रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंच का निफ्टी 59.45 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 10,151.10 अंक पर रहा।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक तीन प्रतिशत तक चढ़ गया। वहीं उद्योगपति मुकेश अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज के 1.69 लाख करोड़ रुपये जुटाने के बाद शुद्ध ऋण मुक्त होने की घोषणा करने के चलते कंपनी का शेयर करीब दो प्रतिशत चढ़ गया। यह 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर जाकर 1,684 रुपये प्रति शेयर रहा।

पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 34,208.05 अंक पर और निफ्टी 10,091.65 अंक पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को कोरोना संकट से हुआ बड़ा नुकसान, डीए-डीआर पर बढ़ी चिंता.

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों और विदेशी पूंजी के निवेश से बाजार को बल मिला है।

आरंभिक आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 366.57 करोड़ रुपये की लिवाली की।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल भाव 0.84 प्रतिशत बढ़कर 41.86 डॉलर प्रति बैरल रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2020 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).