जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 274 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,873 पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी बाजारों में तेजी और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी जैसे शेयरों में बढ़ोतरी के चलते सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 274 अंक चढ़ गया।
मुंबई, 16 मई अमेरिकी बाजारों में तेजी और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी जैसे शेयरों में बढ़ोतरी के चलते सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 274 अंक चढ़ गया।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 273.74 अंक बढ़कर 53,067.36 पर था। व्यापक एनएसई निफ्टी 91.1 अंक बढ़कर 15,873.25 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में टाटा स्टील, टाइटन, मारुति, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
इसके विपरीत अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ रेड्डीज, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट हई।
अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, सोल और शंघाई में मामूली गिरावट हुए, जबकि तोक्यो में तेजी थी।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.57 फीसदी की गिरावट के साथ 109.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 136.69 अंक या 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 52,793.62 पर बंद हुआ, एनएसई निफ्टी 25.85 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,782.15 पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 3,780.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2022 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

